Takhatpur ki Bhadas

तखतपुर में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा: गौठान के पास दबिश, 9 गिरफ्तार

तखतपुर। पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखी है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम गिरधौना स्थित गौठान के पास दबिश देकर हार-जीत का दांव लगा रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 10,500 रुपए नगद, 52 ताशपत्ती, एक बोरी फट्टी और एक मोमबत्ती जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी सकरी संजय सिन्दे के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गिरधौना में गौठान के पास अवैध रूप से पैसे दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की सक्रिय टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की और आरोपियों को दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में
लेखू सिंगरौल पिता लतेल उम्र (35)निवासी ग्राम मोंछ, थाना तखतपुर
भुलउ राम सिंगरौल पिता सीताराम उम्र (39), निवासी ग्राम मोंछ, तखतपुर
सुनील सिंगरौल पिता रूपचंद उम्र (32) निवासी ग्राम मोंछ, तखतपुर
संतोष ध्रुव पिता बेदूराम उम्र (40), निवासी ग्राम मोंछ, तखतपुर
नरेन्द्र सिंगरौल पिता अजय उम्र (36) निवासी ग्राम गिरधौना
नोहर कुमार सिंगरौल पिता पुनाराम उम्र (45), निवासी ग्राम गिरधौना
भागीरथी साहू पिता प्रहलाद, निवासी ग्राम गिरधौना
श्रवण कुमार जायसवाल पिता रामरतन उम्र (42) निवासी ग्राम गिरधौना
दशरथ कैवर्त पिता फेकू कैवर्त उम्र (28), निवासी ग्राम गिरधौना
जब्ती और कानूनी कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए में 10,500 रुपए नकद, 52 ताशपत्ती, एक बोरी फट्टी और एक अधजली मोमबत्ती जब्त की है।

पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में सकरी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!