Takhatpur ki Bhadas

पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई का सड़क हादसे में निधन, बिलासपुर-मुंगेली मार्ग की बदहाली पर उठे गंभीर सवाल

तखतपुर। जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर-मुंगेली मार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन दास मोहले का निधन हो गया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में उनके साथ कुल तीन लोगों के हताहत होने की दुखद खबर सामने आई है। घटना के बाद से वाहन चालक मौके से फरार है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार अधीन दास मोहले रोज की तरह आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बिलासपुर-मुंगेली मार्ग पर एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

बदहाल व्यवस्था और गड्ढों पर उठे गंभीर सवाल।
इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद क्षेत्र में सड़कों की जर्जर हालत और निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है।
बिलासपुर-कवर्धा मार्ग की स्थिति: सड़क निर्माण कार्य के दौरान कथित लापरवाही, जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों और उचित रखरखाव के अभाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!