Takhatpur ki Bhadas

दुर्गा पंडाल में मारपीट, फिर थाने में हंगामा! सकरी पुलिस ने राजेश देवांगन और महेश को किया गिरफ्तार

तखतपुर/ सकरी दुर्गा पंडाल में विवाद से शुरू हुआ मामला थाने तक पहुंच गया, लेकिन यहां भी हंगामा थमने का नाम नहीं लिया! सकरी पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


क्या है पूरा मामला :-
पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर की रात राकेश भार्गव अपने परिवार के साथ सकरी में दुर्गा पंडाल देखने पहुंचे थे। इसी दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में राजेश देवांगन और महेश ध्रुव उर्फ करिया से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने राकेश के साथ मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।


थाने में सुलह, फिर अगले दिन FIR :-
घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, उस समय दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई और बिना रिपोर्ट दर्ज कराए वे वापस चले गए। लेकिन अगले दिन 17 अक्टूबर को राकेश ने दोबारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
थाने पहुंचे आरोपी, फिर शुरू हुआ हंगामा!
पुलिस ने शिकायत पर BNS की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को थाने बुलाए जाने पर वे प्रार्थी को देखकर उत्तेजित हो गए और थाना परिसर में ही हंगामा करने लगे।
इसके बाद सकरी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों के खिलाफ BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस का साफ संदेश—कानून से खिलवाड़ पड़ेगा भारी!
सकरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगाड़ने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब सवाल यह है कि जब विवाद सुलझाने के लिए लोग थाने पहुंचते हैं, तो थाना परिसर में ही हंगामे की नौबत क्यों आ जाती है?

Leave a Comment

error: Content is protected !!