Takhatpur ki Bhadas

त्योहारी सीजन में पुलिस की सख्त कार्रवाई: फड़ सजाकर जुआ खेल रहे 10 जुआरी गिरफ्तार

तखतपुर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही क्षेत्र में सक्रिय हुए जुआरियों के खिलाफ सकरी पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में सकरी पुलिस ने ग्राम जोंकी में दबिश देकर जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और कुल 16,300 रुपये नकद बरामद किए हैं।

ऐसे की गई कार्रवाई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सकरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोंकी में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से फड़ सजाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम ने मुखबिर की बताए गए स्थान पर अचानक रेड (छापा) कार्रवाई की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने ताश की गड्डी और दांव पर लगे पैसों के साथ 10 आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
मुकेश केंवट (30 वर्ष), निवासी -माता चौरा के पास, मंगला, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
सरोज कुमार डोम (30 वर्ष), निवासी बजरंग चौक, मंगला थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
नितिन पटेल (24 वर्ष), निवासी – माता चौरा, मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर।
शशिकांत पटेल (42 वर्ष), निवासी माता चौरा, मंगला थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
सरजू पटेल (51 वर्ष), निवासी पटेलपारा, बरेला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली।
जितेंद्र कौशिक (32 वर्ष), निवासी – माता चौरा, मंगला, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
आनंद पटेल (42 वर्ष), निवासी माता चौरा, मंगला, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
आकाश रजक (23 वर्ष), निवासी माता चौरा, मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर।
श्रवण कुमार केंवट (39 वर्ष), निवासी शांति चौक, मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर।
रामायण पटेल (30 वर्ष), निवासी शांति चौक, मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर।


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
त्योहारों के सीजन में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिन्दे एवं उनके पुलिस स्टाफ की भूमिका बेहद सराहनीय रही। पुलिस ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा या असामाजिक गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!