Breaking News

सड़कों पर खुलेआम बिछी मुर्गियों की लाशें, तख्तपुर में बर्ड फ्लू का खौफ

# 29 Mar, 2026

तखतपुर {परमेश्वर ठाकुर}- बिलासपुर के बाद अब तख्तपुर क्षेत्र में भी बर्ड फ्लू का काला साया मंडराने लगा है। रविवार सुबह तख्तपुर-नगोई नए बाईपास मार्ग पर भारी मात्रा में मृत मुर्गियों से भरी बोरियां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। अज्ञात लोगों द्वारा खुले में फेंकी गई इन मुर्गियों के कारण न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा भी तेजी से बढ़ रही है। कुत्ते नोच रहे हैं लाशें, बढ़ रहा है ! हैरान करने वाली बात यह है कि मुख्य मार्ग से महज आधा किलोमीटर दूर इन मृत मुर्गियों को लावारिस छोड़ दिया गया है।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने देखा कि आवारा कुत्ते इन मुर्गियों को नोच-नोच कर खा रहे हैं और सड़कों पर घसीट रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह मुर्गियां बर्ड फ्लू से संक्रमित हैं, तो कुत्तों और अन्य पक्षियों के जरिए यह वायरस रिहायशी इलाकों तक आसानी से पहुँच सकता है। तख्तपुर और आसपास के क्षेत्रों में 4-5 बड़े मुर्गी फार्म हाउस संचालित हैं। नवरात्रि का समापन होने ही वाला है, जिसके बाद आमतौर पर चिकन की मांग बढ़ जाती है।

लेकिन सीजन की शुरुआत में ही बर्ड फ्लू की दस्तक ने पोल्ट्री व्यवसायियों की कमर तोड़ दी है। मुर्गियों की मौत और इस तरह खुले में फेंकने की घटना से मांस प्रेमियों के बीच भी दहशत का माहौल है।

 

Banner