Breaking News

तखतपुर में रफ्तार का कहर: एक ही समय पर दो भीषण सड़क हादसे

# 20 Dec, 2025

तखतपुर। {परमेश्वर ठाकुर} क्षेत्र में आज रफ़्तार के कहर ने एक ही समय पर दो अलग-अलग जगहों पर कोहराम मचा दिया। तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जिसमें बैंक के सामने पेड़ में जा घुसी यह पहली घटना जोरापारा के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर की ओर से आ रही इको कार (क्रमांक CG 28 N 2379) का चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित इको कार एसबीआई (SBI) बैंक के सामने सड़क किनारे लगे एक पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक सहित गाड़ी के अंदर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

     वहीं कार और बाइक की भिड़ंत जिसमें दूसरी घटना खमरिया के पास घटी। यहाँ बिलासपुर की ओर से तखतपुर आ रहे एक बाइक सवार को सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार (क्रमांक CG 10 P 3671) ने अपनी चपेट में ले लिया। यह कार तखतपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इस टक्कर में बाइक चला रहा युवक और पीछे बैठा ग्रामीण सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

पुलिस की तत्परता दोनों ही घटनाओं की सूचना मिलते ही आरक्षक आशीष वस्त्रकर, ओंकार राजपूत, कालेश्वर यादव पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देरी किए 108 और पेट्रोलिंग वाहन की मदद से सभी घायलों को तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Banner