Breaking News

नगर पालिका चुनाव के अंतिम दिन भाजपा ने तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में नगर में भव्य रैली के साथ अपने अध्यक्ष प्रत्याशी वंदना बाला सिंह सहित 15 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

# 29 Jan, 2025

तखतपुर। भाजपा की ऐतिहासिक जनसमर्थन नामांकन रैली को लेकर नगर में भाजपा के जबरदस्त शुरुआत से नगर भाजपा मय हो गया है सुबह प्रत्याशियों ने पूजा अर्चना से अपने दिन की शुरुआत की जहां बैंड की धुन में थिरकते हुए कार्यकर्ता व समर्थक भाजपा के झंडे लहराते और नारे लगाते हुए निकले।

  रैली में ऐतिहासिक महिलाओं की उपस्थिति ने भाजपा की जनसमर्थन शक्ति को दर्शाया। भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वंदना बाला सिंह ने नामांकन के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि जब से पंद्रह सालों से कुशासन से आज आम जनता त्रस्त है, और समस्याओं का अंबार है जिससे नगरी नगर के जनता में परिवर्तन का लहर है ।

तखतपुर विधायक माननीय धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में अरबों के विकास होने है नगर के विकास की सुरुवात राम सदन से हुई है तालाब सौंदरकरण के लिए दो करोड़ साठ लाख पुराने थाने में चौपाटी निर्माण ,मनियारी पुल में आठ करोड़ के रिटर्निंग वाल चौपाटी ,बम बम घाट नगर में पाँच करोड़ की लागत से मजबूत रोड हाई स्कूल में हाई मॉस्क सहित अन्य काम की सुरुवात होगी।

भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह ने जनता से अपील की है कि वे भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर विकास के रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने सहयोग मांगा है ! भाजपा की इस ऐतिहासिक रैली नामांकन रैली ने नगर के चुनावी माहौल को और गर्मा कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

नगर के लोगों में इस रैली को लेकर काफी चर्चा है। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा !

 

Banner