Breaking News

विजयपुर में आयोजित संकल्प रैली में गरजे…रमन सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह

# 10 Nov, 2023

तखतपुर:- विजयपुर में आयोजित संकल्प रैली में भूपेश पर गरजे रमन सिंह आज तखतपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के पक्ष में ग्राम विजयपुर में विजय संकल्प रैली आयोजित की गई । जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह भ्रष्ट सरकार है इनके पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में केवल घोटाले पर घोटाले हुए हैं ऐसी सरकार है जिन्होंने भरी गर्मी में मई जून में पाँच सौ करोड़ का गोबर बहा दिया । महादेव एप में 508 करोड़ का कमीशन लिया, शराब घोटाला, कोयला घोटाला जैसे घोटालों की लिस्ट खड़ी कर दी अब इस भ्रष्ट सरकार को जनता जल्द ही यहाँ से चलता कर देगी। धान के रेट के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र में 21 क्विंटल 3100 रु. में धान खरीदी करने की बात कही है जो कि कांग्रेस के 20 क्विंटल 3200/- से ज्यादा है साथ ही भाजपा सरकार आते ही बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा विवाहित महिलाओं को हर माह 1000 रु की राशि दी जाएगी, पीएसी घोटाले की जांच की जाएगी और गृहणियों को 500 रु में गैस सिलेंडर मिलेगा उन्होंने सभी उपस्थित जनों से लबरा सरकार को हटाने और भाजपा की सरकार बनाने तथा धर्मजीत सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। < धर्मजीत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की गंगा बहाने वाले एक्सीडेंटल विधायक के कार्यकाल में पूरे 122 गांव में कहीं भी विकास दिखाई नहीं दे रहा है यह केवल जुमलेबाजी के आधार पर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने रमन डॉ रमन सिंह के सरलता की तारीफ करते हुए उनके साथ घटित एक दो घटनाओं का जिक्र किया और तख़तपुर कि जनता से एक बार सेवा का मौका देने का आग्रह किया। और कहा कि कि वे उनके हर सुख दुख में सहभागी रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह सहित 3 सौ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। <भाजपा का दामन थामते ही मेरे गृह ग्राम ठाठापुर की निवासी घर की बिटिया के नाम से संबोधित करते हुए वंदना बाला सिंह को डॉ रमन सिंह हेलीकॉप्टर में महासमुंद भाजपा की सभा में अपने साथ ले गये।

Banner