Breaking News

तखतपुर बीजेपी से हुआ,धर्मजीत सिंह का नाम फ़ाइनल - 20 सालों से है विधायक,पिछला चुनाव 25 हज़ार वोटो से जीत दर्ज करने का रहा रिकॉर्ड

# 09 Oct, 2023

तखतपुर:- चार बार विधायक रहे वर्तमान बीजेपी नेता धर्मजीत सिंह ठाकुर के राजनीतिक जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें :-

धर्मजीत सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ राजनीति के एक बड़े चेहरे हैं. वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा में लोरमी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2018 के सामान्य विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की टिकट पर चुनाव लड़ा था और एतिहासिक जीत हासिल की थी. इसके बाद हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं ! धर्मजीत सिंह की सियासी पारी की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी और वह वर्ष 1998 में पहली बार विधायक बने थे. वह अब तक चार बार विधायक बन चुके हैं, उनको कांग्रेस से अलग हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का करीबी माने जाते थे !. वह एक शिक्षित और अनुभवी राजनेता हैं, वे अपने अनुभव के बल पर लगभग दो दशक तक विधानसभा के सदस्य रहे हैं । अब तक ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

धर्मजीत सिंह ठाकुर ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी, वह छात्र जीवन से ही राजनीतिक में रुचि रखते थे. धर्मजीत सिंह पहली बार वर्ष 1998 में विधायक बने थे. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 और वर्ष 2008 के सामान्य विधानसभा चुनाव में लगातार जीत दर्ज की । छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह बात जग जाहिर है, कि विधायक धर्मजीत सिंह जनता के काफी करीबी माने जाते हैं. वर्ष 2018 में धर्मजीत सिंह चुनावी मैदान में फिर उतरे और उन्होंने चौथी बार एतिहासिक जीत दर्ज की।

सिद्धांतों के लिए बदले राजनीतिक दल – धर्मजीत सिंह

विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर अब तक चार बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं. इसमें उनका विशेष अनुभव और उनका सहज स्वभाव उनके काम आया. वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए सबसे बेहतर नेता हैं, उन्होंने अब तक पांच बार चुनाव लड़ा है और उन्होंने इन पांच बार चुनाव में चार बारजीत दर्ज की है. छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर सदैव चर्चा का विषय बने रहते हैं. चर्चा का विषय उनके द्वारा किए गए काम और उनके कुछ राजनीतिक फैसले भी हैं. वह छत्तीसगढ़ में मुखर और सिद्धांतवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने जब भी किसी पार्टी से अलगाव किया और नई पार्टी को ज्वाइन किया, तो उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछे केवल जनता का हित शामिल है। अपने नेता के कार्यों से जनता प्रसन्न

 धर्मजीत सिंह ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दो दशक में कई सारे विकास कार्य किए. इन दो दशकों में छत्तीसगढ़ में सरकारें आई और गई लेकिन विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर अपने जनता के हित के लिए सदैव प्रयासरत रहे. उनके क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ जल एवं रोजगार प्राप्त हो सके इसके लिए उन्होंने सरकारों से समन्वय करके समय-समय पर बातचीत की. इसके अलावा वह जमीनी स्तर के नेता हैं, जनता की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझकर उनका समाधान करते हैं. उन्होंने लोरमी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. उनके क्षेत्र की जनता उनके कार्यकाल से संतुष्ट दिखाई देती है. उनके समर्थकों का मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे पुनः जीत दर्ज करेंगे और धर्मजीत सिंह ठाकुर इस बार छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चा का विषय बने रहेंगे।

Banner