Breaking News

चुनावी रथ में सवार होने दूसरे दिन मैदान में उतरे कांग्रेस के 13 दावेदार

# 21 Aug, 2023

तखतपुर:- चुनाव लड़ने कांग्रेस में दावेदारों की लगी भीड़ कल तक तखतपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने केवल तीन कांग्रेस प्रत्याशियों ने फार्म जमा किया था किंतु आज अचानक फार्म जमा करने कांग्रेसियों की भीड़ उमड़ पड़ी।। राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने  लगातार पुराने और नए चेहरे सामने आ रहे हैं। सुबह से ही नगर कांग्रेस कार्यालय में हलचल बढ़ गयी। उत्साह के माहौल में लगभग 13 उम्मीदवारों ने अपना फार्म कांग्रेस कार्यालय में जमा किया इनमें सबसे आश्चर्यचकित नाम बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवाई का है जिन्होंने तखतपुर विधानसभा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है यह सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं अन्य नामो में तखतपुर विधायक रश्मिआशीष सिंह, मिर्ज़ा बेग,जगजीत सिंह मक्कड़, जितेंद्र पांडे, बिरझे राम सिंगरौल, संतोष कौशिक, आत्मजीत सिंह मक्कड़, शारदा साहू, मीनू यादव, रजनी आगर, प्रदीप ताम्रकार, बिहारी टोडर है। कल अंतिम तिथि तक देखना है कितने और दावेदार सामने आते हैं कल भी ये सिलसिला जारी रहेगा ऐसी उम्मीद है कल तक कांग्रेस में किसी प्रत्याशी का नाम नहीं आ रहा था जबकि भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार थी, आज अचानक ही कांग्रेस में भी इसी तरह दावेदारों की भीड़ लग गई। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए तखतपुर विधानसभा का चुनाव रोमांचक होने की उम्मीद है।

Banner