Breaking News

पटवारी को गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

# 01 Jul, 2023

तखतपुर (राहुल तिवारी):- पटवारी से अश्लील गाली गलौज करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केकती में पटवारी प्रकाश मानिकपुरी निवासी जरहाभाटा बिलासपुर हल्का नंबर 17  जो की 30 जून को तखतपुर तहसीलदार के आदेश पर आरआई टीना नामदेव के साथ ग्राम केकती में कांतिबाई यादव की जमीन का सीमांकन करने गया था की अचानक आरोपी श्रवण यादव निवासी केकती ने पटवारी प्रकाश मानिकपुरी को फोन पर अश्लील गाली गलौज करते हुए मेरे खेत को बिना मेरी मर्जी के सीमांकन करने गए हो बोलते हुए धमकी दे डाली।

वही पटवारी ने तखतपुर थाने में गाली गलौज की शिकायत किया जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धारा 151,107,16 के तहत तखतपुर पुलिस ने कार्यवाही कर रिमांड पर बिलासपुर न्यायालय भेजा जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Banner