Breaking News

तखतपुर एसडीएम का अधिकारियों-कर्मचारियों को अल्टीमेटम, कार्यालय देर से आने वालों पर होगी कार्रवाई

# 26 May, 2023

तखतपुर:- छत्तीसगढ़ सरकार के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रति शनिवार-रविवार अवकाश प्रदान कर बड़ी सुविधा तो दी है, साथ ही एक जिम्मेदारी यह कि उन्हें अब प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचना है।

लेकिन जनपद कार्यालय, नगर पालिका, कृषि विभाग, बीईओ, सिंचाई, पीएचई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकांश दफ्तरों में ताले लटके रहते है। कहीं सफाईकर्मी ही पहुंचे रहते है और कहीं कर्मचारी तो आए भी नहीं रहते।

इस बात को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर एसडीएम सूरज कुमार साहू ने शुक्रवार के दोपहर 3 बजे सभी विभाग के अधिकारियों का अपने कार्यालय में बैठक लिया और नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सभी को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है वहीं अगर कोई भी कर्मचारी व अधिकारी समय पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उनका 1 दिन का वेतन काटा जाएगा। आज सुबह 10. बजे जनपद पंचायत जनपद पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन सभी कर्मचारी लेट से ही आते है, गर्मी ज्यादा पड़ने के कारण क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सुबह से ही काम लेकर जनपद पहुच जाते है, लेकिन जनपद के सभी कर्मचारी 11 बजे के बाद ही आते है और शाम 5 बजे से पहले ही चले जाते है, जिससे क्षेत्र से आये हुए लोग परेशान होकर वापस लौट जाते है।

आज सुबह 10:30 बजे: नगर पालिका कार्यालय। नगर पालिका कार्यालय में सबसे लचर व्यवस्था है यहां 10:30 बजे तक कोई भी कर्मचारी ना तो अधिकारी पहुंचते हैं सभी कर्मचारी अधिकारी 11 बजे के बाद ही कार्यालय पहुंचते हैं और 4 बजे अपने घर रवाना हो जाते हैं नगरवासियो कार्यालय में काम करवाने के लिए भटकना पड़ता है।उसी तर्ज में कृषि विभाग का भगवान ही मालिक है इस विभाग को कोई देखने वाला ही नहीं है !

Banner