Breaking News

तखतपुर की भड़ास

# 19 Jan, 2023

तखतपुर - पांडेय जी का जलवा बरकरार नगर में चर्चा का विषय रहा आगामी दो दिन सीएम के तख़तपुर विधानसभा प्रवास में पांडेय जी का जलवा देखते ही बना। सभी कार्यक्रमों में उनकी दमदार मैजूदगी और सीएम द्वारा दिए गए तवज्जो से उनका सीना छप्पन इंच का हो गया । कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं के अतिरिक्त नगर से पांडेय जी ही पूरे कार्यक्रम में छाए रहे। उनके चेहरे के ओज से आसपास के लोगों के चेहरे मायूस नजर आने लगे ..साथ ही बहुत से लोगों के दिल भी जले..जिससे उड़े धुए की महक ने लोगो को खाँसने पर मजबूर कर दिया।   लोगों को तो यह भी आस थी की पांडेय जी सीएम के साथ उड़न खटोले का मजा भी ले सकते हैं लेकिन उनकी यह आरजू अधूरी रह गई । गाहे-बगाहे भविष्य में यह मौका उनके हाथ लग सकता है । सीने का नाप बढ़ने से भविष्य में पांडेय जी को अब नए कुर्ते पजामे की आवश्यकता होगी। अब तो सुपर विधायक के बाद पांडेय जी की गिनती शहर के बड़े नेताओं में होने लगी है। सभी कार्यक्रमों में उनकी की गति वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह दिखाई दी। इसे देखते हुए नगर के चौक चौराहों में यह चर्चा गर्म है कि भविष्य में पांडेय जी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Banner