Breaking News

जेबकतरों से सावधान रहने..भड़ास की खबर पर लगी मुहर

# 12 Nov, 2022

तखतपुर :- जेबकतरों से सावधान रहने भड़ास की खबर पर लगी मुहर। इन दिनों तखतपुर में जेबकतरे खूब सक्रिय है और पलक झपकते ही यात्रियों के पर्स व अन्य सामान पार कर दे रहे हैं। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोर भाग जाते हैं और पकड़ में नहीं आ पाते हैं। इसकी खबर भड़ास ने कल सुबह ही प्रकाशित किया था। खबर के बाद ही कुछ समय एक घटना घट गई।जरेली निवासी रामू जायसवाल निजी काम से पैसे की आवश्यकता पड़ने पर वह अपने घर से सोने के आभूषण लेकर ज्वेलरी दुकान गिरवी रखने गया हुआ था। जहां से वह आभूषण को दस हजार में गिरवी रखा और वापस आ गया। जैसे ही पुराना बस स्टैंड स्थित एवन होटल के पास पहुंचा था और अपने जेब से सामान लेने के लिए पैसा जब निकालने लगा तो पॉकेट से पैसे गायब था।खोज बीन किया पर नही मिला फिर उसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। जानकारी के अनुसार यह जेबकतरे शुक्रवार बाज़ार के दिन ही अपना शिकार लोगो को बनाते है ! बाज़ार करने आ रहे लोगो को अपनी जेब का विशेष ध्यान रखना होगा।

Banner