Breaking News

पीड़ित परिवार का हाल जानने पहुंचे तखतपुर एसडीएम, मृतक परिवार से शोक व्याप्त कर परिवारजन को दीं गई सहायता राशि

# 21 May, 2022

तखतपुर- {शेरू ठाकुर} बीती रात्रि नगर समीपस्थ मोछ के पास हाईवा व माल वाहन ऑटो में भिड़ंत हो जाने से पूर्व सांसद लखनलाल साहू के भतीजे समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद तखतपुर एसडीएम महेश शर्मा व थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने मृतकों के प्रति परिजनों को 10 हजार रुपए नगदी मुआवजा के रूप में घर जाकर दिया गया। तखतपुर के मोछ मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार दो लोग उछलकर सड़क से दूर जा गिरे वहीं चालक और उसके बाजू में बैठे महेश कुमार साहू निवासी फरहदा छोटा हाथी वाहन में फंसे रहे। हादसे की सूचना राहगिरो ने तखतपुर पुलिस को दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वही इस दौरान दो लोगों का शव सड़क पर पड़ा था जबकि महेश साहू का शव और गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया।

इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय ड्राइवर की भी मौत हो गई देर रात तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी पुलिस ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनकी पहचान करने के बाद उनके परिजनों को बताया गया मृतक महेश साहू बिलासपुर के पूर्व सांसद लखनलाल साहू का भतीजा था।

Banner