Breaking News

निष्क्रिय जनप्रतिनिधि से वार्डवासी परेशान ,वार्ड में समस्या को दूर करने सोनू ने उठाया बीड़ा, निजी पैसे का उपयोग कर लाखों रुपए कर दिए खर्च

# 22 Feb, 2022

तखतपुर :- जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण वार्ड में छाए अंधेरे और गड्ढे को वार्ड के एक युवक ने अपने खर्चे से ठीक करा रहा है।

तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक के निवासी वार्ड में लगे खंभों में लाइट नहीं जलने से परेशान थे। शाम होते ही इस वार्ड के गलियों में अंधेरा छा जाता था। छोटे-छोटे बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी होती थी। शाम को बच्चे खेलने के लिए निकलते थे परंतु अब अंधेरा हो जाने के कारण उनके अभिभावक बाहर निकलने से मना करते थे। जरूरी काम आने पर भी महिलाएं रात को घर से नहीं निकल पा रही थी। इतना ही नहीं वार्ड में जगह-जगह गड्ढे बन जाने से लंबे समय से परेशान हो रहे थे। वार्ड वासियों ने कई बार अपनी समस्या से अपने जनप्रतिनिधि को अवगत भी कराया। परंतु उनके द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया गया। जिससे वार्डवासी भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं ! जनप्रतिनिधि की उपेक्षा और वार्ड वासियों की समस्या को देखते हुए वार्ड निवासी सोनू उर्फ चंद्रकांत क्षत्री ने समझा और अपने पैसे से पहले तो वार्ड में जगह-जगह बने गड्ढे को बराबर कराया। उसके बाद इस वार्ड के लगभग 50 खंभों में स्ट्रीट लाइट लगवा रहा है ताकि इस वार्ड में रहने वाले व्यक्तियों को अंधेरों से निजात मिल सके। और आवागमन के लिए उनकी परेशानी दूर हो सके उसके लिए गड्ढे को भी बराबर कराया।

एक तरफ जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहा है वहीं दूसरी ओर सोनू के द्वारा किए जा रहे हैं इस पहल से वार्ड वासियों में भारी खुशी है कि उसने लोगों की समस्या और पीड़ा को समझा उसे दूर करने के लिए अपने पैसे का उपयोग किया।

Banner