Breaking News

तखतपुर विधानसभा के सबसे चहेते पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं भाजपा दिग्गज युवा नेता सुरेश पांडेय पंचतत्व में विलीन

# 12 Nov, 2021

तखतपुर :- ग्राम सागर की माटी से जुड़े सुरेश पांडेय क्षेत्र में सामाजिक राजनीतिक,धार्मिक कार्यो व मिलनसारिता के नाम लोकप्रिय रहे। पिता स्व श्री वेद प्रसाद पांडेय से प्रेरणा लेकर जनहित व सामाजिक कार्यो में रुचि लेते थे। इनकी हमराह जीवनसाथी का हर मोड़ में सहयोग रहा 1995 में इनका विवाह सोनपुरी(बेलगहना)सोनपुरी में अंजुलता से हुआ इनके पुत्र राहुल-पुत्री नैना है बड़े भाई दशरथ पांडेय राजेश पांडेय है-भतीजे नवीन और गौरव भी इनके प्रिय थे -परिवार को एकता के सूत्र में बांधकर कृषि और समाजिकता का सूत्र ये ही पिरोते थे परिवार के सबसे लाड़ले भी थे। राजीनीतिक जीवन की शुरूआत 1998 में जनपद सदस्य चुनाव में जीत के साथ किया । इस जीत के साथ उन्हें जनपद उपाध्यक्ष भी बनने का अवसर मिला। जनपद पंचायत तखतपुर में उपाध्यक्ष रहते हुए क्षेत्र के लोगो का काम करते हुए अच्छी पहचान बनाई। विशेषकर उन्होंने गांव के प्राचीन सागर तालाब जो औषधीय गुणों से युक्त है उसके रखरखाव विस्तार के लिए कार्य किया। ग्राम सागर व तालाब के विकास के पर्याय बने सुरेश पांडेय ने हमेशा लोगो से जुड़कर रचनात्मक कार्य किये। भाजपा उपाध्यक्ष,किसान मोर्चा जिला संयोजक के पद में रहे वर्तमान में धर जागरण जिला संयोजक तथा भाजपा सेल में संस्कृति प्रकोष्ठ में जिला जिला संयोजक रहे।बचपन से ही संघ के कार्यो में रुचि लेते थे वर्तमान में जिले में उपाध्यक्ष थे। गांव में धार्मिक आयोजन जैसे भागवत-कथा-प्रवचन-सन्तो का आगमन-मेले का संयोजन-भोजली उत्सव-सागरम्बा महाआरती-सागर तट का रखरखाव-जैसे कार्यो में अग्रणी भूमिका रही। इनके सभी कार्यो में परिवार के सहयोग प्रोत्साहन के साथ विशेष रूप से गांव के प्रतिष्ठित सभी नागरिक जुड़े रहे। जिले राजनीति में उनका बहुत मान सम्मान रहा उनके सरल सहज व्यवहार से भाजपा हो या कांग्रेस सभी बड़े नेता सागर आने पर उनसे सौजन्य मुलाक़ात ज़रूर करते थे वही जिले के प्रशासनिक अधिकारीयो के भी चहेते रहे विकास के कार्य में इनकी पूर्ण सहभगिता किसी से छुपा नहीं ! कुछ महीनो से केन्सर होने का पता चला जिसका इलाज दिल्ली एम्स मुम्बई बिलासपुर अपोलो सभी बड़े अस्पताल में चला आख़िरकर कल रात 11 बजे वे इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।

Banner