Takhatpur ki Bhadas

पिता ने की शराबी बेटे की हत्या:- शराब के नशे में विवाद के बाद पिता ने डंडे से पीट-पीटकर की बेटे की हत्या

तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुशमुली में एक पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शराब के नशे में चूर बेटे की रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर पिता ने ही उसकी जान ले ली।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विजेंद्र श्रीवास उम्र (30) शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब के नशे में घर पर विवाद किया करता था। घटना वाले दिन भी विजेंद्र ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया और घर पर विवाद शुरू कर दिया।


बेटे के लगातार उत्पात और हंगामे से आक्रोशित होकर उसके पिता मोहित राम श्रीवाश का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्से में सुधबुध खो बैठे पिता ने घर में रखे डंडे से विजेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस मारपीट में विजेंद्र को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पिता मोहित राम श्रीवास को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!