Takhatpur ki Bhadas

दो जिंदगियां निगल गया रफ्तार का कहर:- आरोपी सीएमओ फरार साथी गिरफ्तार

तखतपुर। पथरिया मोड़ के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बीती रात लगभग 11 बजे, पथरिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी मोटरसाइकिल सवार: बाइक पर ग्राम मझगांव के तीन लोग सवार थे— भुनेश्वर साहू (32) (चालक), किरण बांसोड़ (36), और हेमलता साहू (39) टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों दूर जा गिरे। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हेमलता साहू (39) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किरण बांसोड़ और भुनेश्वर साहू को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से तुरंत जरहागांव अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर सिम्स (CIMS) रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान किरण बांसोड़ की भी मृत्यु की पुष्टि हो गई है, जिससे मृतकों की कुल संख्या दो हो गई है। वही जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा पथरिया में एक जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस पार्टी में नगर पालिका के सीएमओ और उनके साथी शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे पार्टी समाप्त होने के बाद वे कार से वापस तखतपुर लौट रहे थे।

इसी दौरान यह हादसा हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, दुर्घटना के समय गाड़ी को कथित सीएमओ अमरेश सिंह खुद चला रहे थे और वाहन बेहद तेज व लापरवाही की स्थिति में था। घटना के बाद से अमरेश सिंह फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

नंबर प्लेट का टूटना:- टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे लगी ‘सीएमओ’ लिखी हुई नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह नंबर प्लेट मामले की जांच में एक अहम सबूत साबित हो रही है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी साथी हिरासत में:- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सीएमओ के साथी आनंद श्रीवास को हिरासत में ले लिया है।

गाड़ी ठिकाने लगाने की साजिश:- पुलिस आनंद श्रीवास से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना के बाद स्कोडा कार को कहां छिपाया गया है या ठिकाने लगाने की क्या तैयारी चल रही थी। जिसमें एक पार्षद प्रतिनिधि और दो नगर पालिका के कर्मचारी का नाम सामने आ रहा है वही चश्मदीदों के बयानों से जब्त नंबर प्लेट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी अमरेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!