Takhatpur ki Bhadas

पथरिया मोड़ में भीषण सड़क हादसा:-जन्मदिन पार्टी से लौट रही ‘सीएमओ’ लिखी स्कोडा कार ने बाइक को रौंदा


तखतपुर। मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने वाली स्कोडा कार पर ‘सीएमओ’ लिखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक वाहन को बेहद तेज और लापरवाही पूर्वक चला रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गए।


जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा पथरिया में आयोजित अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में एक कथित नगर पालिका के सीएमओ अपने साथी के साथ शामिल होने गए थे। रात लगभग 11 बजे पार्टी समाप्त कर वे कार से वापस तखतपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पथरिया मोड़ के पास तखतपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल (जिस पर ग्राम मझगांव निवासी भुनेश्वर साहू (32), किरण बांसोड़ (36) और हेमलता साहू (39) सवार थे) को सीएमओ लिखी स्कोडा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

दो की मौत  एक बिलासपुर रेफर

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग काफी दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हेमलता साहू (39) की मौत हो गई। वहीं किरण बांसोड़ (36) की सिम्स में मृत्यु हो गई वहीं बाइक चालक भुनेश्वर साहू को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा जरहागांव पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बिलासपुर सिम्स (CIMS) रेफर कराया और शवों को पीएम के लिए भेजा।

मौके पर टूटी ‘सीएमओ’ लिखी नंबर प्लेट।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय गाड़ी को कथित सीएमओ साहब खुद ही चला रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे लगी ‘सीएमओ’ लिखी नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।


जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है और नंबर प्लेट व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी कार चालक और सीएमओ की तलाश की जा रही है। भड़ास सूत्रों द्वारा सीएमओ कुछ किलोमीटर की दूरी में पदस्थ है

Leave a Comment

error: Content is protected !!