Takhatpur ki Bhadas

सकरी पेंडारी मुख्य मार्ग में जानलेवा बैरिकेड ने मचाई तबाही, तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल

तखतपुर – बिलासपुर से जारहागाँव लौट रहे तीन युवकों के साथ एक खौफनाक सड़क हादसा हो गया। सकरी और पेंडारी के बीच मुख्य मार्ग पर लगे लोहे के बैरिकेड्स से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैरिकेड्स में लगा लोहे का पाइप बाइक चला रहे युवक के पेट में जा घुसा, वहीं पीछे बैठे दोनों दोस्तों को भी पाइप गंभीर रूप से बींधते हुए निकल गया।

भड़ास की प्राप्त जानकारी के अनुसार, जारहागाँव निवासी प्रियंशु ज्ञानिक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ देर रात बाइक पर सवार होकर बिलासपुर से अपने घर जारहागाँव लौट रहे थे। सकरी और पेंडारी के बीच अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड्स से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि बैरिकेड में लगे लोहे का पाइप प्रियंशु के पेट के अंदर घुस गया, वहीं पीछे बैठे दोनों साथी भी इस भयानक हादसे की चपेट में आ गए और पाइप उनके पेट में भी जा घुसा।
राहगीरों ने दिखाई इंसानियत, अस्पताल रवाना।


घटना के तुरंत बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों के कदम थम गए। मौके पर मौजूद गजेंद्र ठाकुर ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए पुलिस व 112 को सूचना दी और अन्य राहगीरों की मदद से घायलों की सहायता में जुट गए।
दो घायलों को डायल 112 की टीम की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया।
प्रियंशु को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!