तखतपुर। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, कामकाज में पारदर्शिता लाने और लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे शासकीय कर्मचारियों में फेरबदल करने के उद्देश्य से तखतपुर अनुभाग में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तखतपुर, जिला बिलासपुर द्वारा एक कड़ा रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ तबादला आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत उन पटवारियों पर गाज गिरी है, जो पिछले 3 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही पटवारी हल्के में कुंडली मारकर बैठे हुए थे।

किसका कहाँ हुआ तबादला देखें पूरी सूची।
श्रीमती लक्ष्मी नायडू: इन्हें पटवारी हल्का नं० 56 पडरिया और हल्का नं० 10 निगारबंद (अतिरिक्त प्रभार) से हटाकर अब पूर्ण रूप से पटवारी हल्का नं० 26 नगोई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री अमरनाथ जांगड़े: इन्हें हल्का नं० 14 हरदी और हल्का नं० 26 नगोई (अतिरिक्त प्रभार) से मुक्त करते हुए अब हल्का नं० 56 पडरिया तथा हल्का नं० 10 निगारबंद (अतिरिक्त प्रभार) भेजा गया है।
श्री प्रकाश दास मानिकपुरी: इन्हें हल्का नं० 17 राजपुर से स्थानांतरित कर हल्का नं० 14 हरदी की कमान दी गई है।
श्री हेमंत पैगोर: ये अपने मूल हल्का नं० 15 बेलगहना के साथ-साथ अब हल्का नं० 17 राजपुर (अतिरिक्त प्रभार) का भी काम संभालेंगे।
सुश्री ए० निलिमा: इन्हें हल्का नं० 18 समडील से हटाकर हल्का नं० 47 पेण्डारी पदस्थ किया गया है।
श्रीमती ममता साहू: इन्हें हल्का नं० 33 कोड़ापुरी से स्थानांतरित कर हल्का नं० 18 समडील भेजा गया है।
श्री देवेन्द्र सिंह: इन्हें हल्का नं० 47 पेण्डारी से मुक्त कर अब हल्का नं० 23 देवरीखुर्द की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री केशव कुमार साहू: इन्हें हल्का नं० 34 कुरेली से हटाकर अब हल्का नं० 33 कोड़ापुरी में पदस्थ किया गया है।
श्री योगानंद साहू: इन्हें हल्का नं० 23 देवरीखुर्द से स्थानांतरित कर हल्का नं० 59 घुटकू भेजा गया है।
तत्काल प्रभाव से संभालना होगा कार्यभार :-
आदेश पत्र में अनुविभागीय अधिकारी (रा०) तखतपुर द्वारा कड़े लहजे में निर्देशित किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। सभी संबंधित पटवारियों को बिना किसी हीलाहवाली के अपने नवीन पदांकित हल्के का प्रभार तत्काल ग्रहण कर कार्य संपादित करना होगा।
इस अचानक हुए बड़े फेरबदल से तखतपुर और सकरी तहसील के राजस्व अमले में जबरदस्त खलबली मच गई है।

