Takhatpur ki Bhadas

तखतपुर का कुख्यात ‘राकू’ पुलिस की गिरफ्त में, महिला से छेड़छाड़ के बाद हुआ गिरफ्तार :-

तखतपुर। तखतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले तखतपुर के कुख्यात आरोपी राकेश गोस्वामी उर्फ ‘राकू‘ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्तारी के डर से छिपता फिर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पानी लेकर लौट रही महिला से की थी बदसलूकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 28 मई 2026 को तखतपुर थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि 26 मई की रात करीब 8:30 बजे जब वह पानी लेकर अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में चुलहट रोड निवासी आरोपी राकेश गोस्वामी उर्फ राकू (42 वर्ष) ने अचानक उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने बुरी नीयत से महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए उसका कड़ा विरोध किया और किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली।



वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई
महिला की शिकायत पर तखतपुर पुलिस ने तुरंत विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
वही तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

घेराबंदी कर दबोचा, भेजा गया जेल :-
पुलिस की सक्रियता को देखकर आरोपी राकू लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और छिपने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे चारों तरफ से घेर लिया और हिरासत में ले लिया। थाने लाकर की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ! वही इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, सउनि रमेश ओरके, आरक्षक हरीश यादव, राजकुमार, कलेश्वर यादव और संतोष पोर्ते की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!